Meesho app क्या है और इससे पैसे कैसे कमाए। Meesho app review in Hindi

नमस्कार दोस्तों! आपका स्वागत है इस लेख में, meesho app क्या है और इससे पैसे कैसे कमाए. यदि आप ऑनलाइन पैसे कैसे कमाए के बारे में सर्च करते हैं तो आपने इसके बारे में जरूर सुना होगा. एक बहुत ही अच्छा ऐप है जिसकी मदद से घर बैठे पैसे कमा सकते हैं. ऑनलाइन बहुत सी ऐप है जो ऑनलाइन पैसे कमाने का अवसर प्रदान करते हैं और मीशो एप उन्हीं में से एक है।

Meesho-app-kya- hai-paise-kaise-kamaye

आज के डिजिटल युग में घर बैठे पैसे कमाना बहुत ही आसान हो गया है। लोग घर बैठे लाखों एवं करोड़ों रुपए कमा रहे हैं। आज हम ऐसे आपके एप के बारे में बात करेंगे जो बहुत से लोगों को रोजगार दे रहा है। मीसो आपको बिना इन्वेस्टमेंट किए पैसे कमाने का मौका देता है।

मीशो पर बहुत से तरीके हैं जिनसे आप पैसे कमा सकते हैं और एक पैसिव इनकम का सोर्स भी जनरेट कर सकते हैं। मीशो एप को कई लोग यूज़ करते हैं और इससे अच्छा खासा पैसा कमाते हैं। यदि आप भी कोई ऐसा काम ढूंढ रहे हैं, जिससे घर बैठे काम करके पैसा कमा सकें तो मीशो एप आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

मीशो एप पर काम करने से पहले उसके बारे में जानना जरूरी है क्योंकि कई ऐप है जो कमाने के बहाने से धोखा धडी करते हैं, जिससे लोगों का ऑनलाइन पैसे कमाने कमाने पर विश्वास उठ गया है।

लेकिन कुछ आप ऐसे हैं जो जेनुइन हैं और लोग उनसे पैसे भी कमा रहे हैं। मीशों एप क्या है और इससे पैसे कैसे कमाए। यह फेक एप तो नहीं है, यह कहां का एप है और इससे पैसे कैसे कमा सकते हैं। यह जानकारी आज आपको इस लेख में मिलने वाली है। 

    मीशो अप्प क्या है इन हिंदी (What is meesho app in Hindi)

    मीशो अप्प क्या है? तो इसका जवाब है मीसो एक रिसेलिंग प्लेटफॉर्म है, जहां पर आप हम दूसरों के सामान को बेचकर पैसे कमा सकते हैं। यह एक डिजिटल मार्केटिंग एप भी है क्योंकि इसेसे आप अपने व्यापार की मार्केटिंग फ्री में कर सकते हैं। यह एक इकॉमर्स प्लेटफॉर्म भी है जहां पर कोई भी उपभोक्ता सामान खरीद सकता है।

    अमेजॉन और फ्लिपकार्ट की तरह है एक इकॉमर्स प्लेटफॉर्म तो है लेकिन इसका बिजनेस मॉडल इन से अलग है। इस पर किसी भी सामान को ऑनलाइन बेच सकते हैं, और किसी अन्य के सामान को अपने हिसाब से बेचकर पैसे कमा सकते है।

    वही अमेजॉन और फ्लिपकार्ट के सामान को सेल करने के लिए उनके Affiliate program को ज्वाइन करना होगा और इन पर अपने हिसाब से मर्जीन नहीं ले सकते। सामान को बेचने पर कितना कमीशन मिलेगा, यह अमेजॉन और फ्लिपकार्ट ही तय करते हैं। यह कमीशन कैटेगरी के मुताबिक बरी करता है।

    मीशी एप पर बड़ी-बड़ी कंपनियां अपने सामान को बिकने के लिए लिस्ट करती हैं। इससे उनका सामान बिक जाता है और और यूजर को सस्ते दामों में सामान मिल जाता है। मीशो पर होलसेल में सामान मिलता है, इसलिए इसे रीसेल करके अच्छा पैसा कमाया जा सकता है।

    उदाहरण के लिए, मैने एक अच्छी सी शर्ट देखी जिसकी कीमत ₹300 है और वह काफी सस्ती है। मैंने यही शर्ट की फोटो दोस्तों या किसी रिश्तेदार को व्हाट्सएप या अन्य सोशल मीडिया पर शेयर की, जिससे कुछ लोगों को शर्ट बहुत अच्छी लगी और वह खरीदना चाहते हैं। तो मैं क्या करूंगा? उस शर्ट पर ₹200 कमिशन लगाकर उनके एड्रेस पर ऑर्डर कर दूंगा। ऑर्डर के पूरे होते हैं जितना भी कमीशन होगा आपके अकाउंट में ऐड हो जाएगा। 

    बिल मे वही रुपए लिखे होंगे जो आपने मार्जिन के साथ दिए है यानी की टोटल ₹500, जिससे खरीदने वाले को उसकी वास्तविक कीमत का पता नहीं चलेगा। इस लेख में, मैं यह भी बताऊंगा कि ऑर्डर कैसे लगाना है।

    मीशो में कौन से देश का है एवं मिशो के संस्थापक कौन है?

    दोस्तों मीशो एक भारतीय रिसेलिंग एप है। यह भारत का सबसे बड़ा और No.1 रिसेलिंग एप है। मीशो एप की सभी सेवाएं भारत के राज्य बेंगलुरु से संचालित की जाती है। इकॉमर्स प्लेटफॉर्म मीशो का हेड क्वार्टर बेंगलुरु में स्तिथ है। इस कंपनी की शुरुआत 2015 में हुई थी। कंपनी के मालिकों का मकसद था कि 2020 तक यह 20 मिलियन सफल एंटरप्रेन्योर को तैयार कर सके।

    मीशो एप के दो संस्थापक हैं, जिनका नाम है विदित आत्रे और संजीव बंसल। यह दोनों IIT-Delhi से ग्रेजुएट है। मीशो की शुरुआत करने से पहले, ये दोनो online सोशल मीडिया के द्वारा सामान को बेचते थे। फिर इन्होंने भारत में बढ़ते ऑनलाइन शॉपिंग के क्रेज को देखते हुए, अपना ई-कॉमर्स प्लेटफार्म बनाने का सोचा, जिसका नाम रखा मीशों। धीरे-धीरे इनकी कंपनी बड़ी होती गई और लोगों के बीच में काफी प्रसिद्ध हो गई।

    मीशो के लॉन्च होते ही दोनो संस्थापको को अच्छी सफलता मिली। आप तो देख ही सकते हैं कि मीशो कितना पॉपुलर है। इसमें सस्ते प्रोडक्ट को देखकर लोग इस पर ही शॉपिंग करना पसंद करते हैं। अगर आपके मन में सवाल आ रहा होगा कि मीशो एप सेफ है या फ्रॉड। तो चलिए इस डाउट को भी दूर करते थे।

    क्या मीशो एप सेफ है? ( Is meesho app safe)

    मीशो एप क्या है? यह तो आपको समझ में आ गया होगा, परंतु जब कभी अर्निंग एप के बारे में सुनते हैं, तो यह सवाल जरूर आता है कि क्या यह सेफ होगा क्योंकि ऑनलाइन बहुत से फ्रॉड एप है जो लोगों को पैसे नहीं देते है। आप इस पर भरोसा कर सकते हैं, क्योंकि यह भारतीय रिसेलिंग एप है। यदि यह फ्रॉड होता तो No.1 पर कभी नहीं पहुंचता। यह एक विश्वसनीय एप है, इसके रिव्यू प्ले स्टोर या ऐप स्टोर पर पढ़ सकते हैं। 

    मीशो एप के करेंटली प्ले स्टोर पर 100M से अधिक डाउनलोड्स है। इस ऐप की टोटल फंडिंग 500 मिलीयन डॉलर से भी अधिक है। इससे आपको मालूम हो गया होगा कि मीशो सेफ प्लेटफार्म है। इसे facebook से भी फंडिंग प्राप्त हुई है और यह भारत का सबसे पहला फेसबुक से फंडिंग प्राप्त करने वाला स्टार्टअप बन चुका है। इसमें कई और इन्वेस्टर्स ने अपने पैसे को इन्वेस्ट किया है, जैसे-Y Combinator Venture Highway, और investors SAIF Partners आदि।

    मीशो एप को डाउनलोड कैसे करें?

    मीशो एप यूजर्स के लिए बिल्कुल निशुल्क है, इसको आप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते है। गूगल प्ले स्टोर पर मीशो आपके अच्छे खासे डाउनलोड्स है। प्ले स्टोर पर इसकी रेटिंग 4.4 हैं। मीशो की एक वेबसाइट भी है, जो मीसो एप की तरह ही है। वेबसाइट पर आपको कंपनी से संबंधित जानकारी मिल जाती है। मीशो एप को डाउनलोड करने के लिए प्ले स्टोर पर जाना है और वहां से डाउनलोड कर सकते है। या फिर आप नीचे दिए गए डाउनलोड बटन पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते है।

    Use Referral code:QCLDJAD08020


    मशो एप पर कौन-कौन काम कर सकता है?

    मीशो एप उन लोगो के लिए बनाया गया है जो लोग घर बैठे पैसे कमाना चाहते है या अपने व्यापार को ऑनलाइन ले जाना चाहते हो। चाहे वह एक विद्यार्थी, ग्रहणी, जॉब से रिटायर्ड व्यक्ति हो। यह काम पार्ट टाइम में भी कर सकते है और अच्छे पैसे कमा सकते है। कई औरते घर बैठे मीशो से काफी अच्छा पैसा कमा रही है। अगर आप इस पर मेहनत करते है तो अपनी पॉकेट मनी से कई गुना पैसे कमा सकते है।

    मीशो पर काम करने के लिए आपको एक मोबाइल और इंटरनेट कनेक्शन की आवश्यकता होगी और आप अपनी ऑनलाइन अर्निंग की जर्नी की शुरुआत कर सकते है। जबसे लोगो के हाथो मे स्मार्टफोन आए है तब से भारत में online shopping का मार्केट तेजी से बढ़ रहा है और आगे बढ़ता रहेगा।

    प्रत्येक व्यक्ति चाहता है कि उसे सामान सस्ते रेट में मिल जाए, जिसके लिए वह तरह-तरह की डील्स देखते रहते है। इसी चीज का फायदा उठाते हुए उन्हें आप अपने प्रोडक्ट की इमेज भेज सकते है, कि क्या आप खरीदना चाहोगे। यदि वह खरीदने के लिए तैयार हो जाए है तो मार्जिन लगाकर उनके एड्रेस पर ऑर्डर कर सकते है। मीशो पर काम करने के लिए आपका नेटवर्क बड़ा होना चाहिए यानी की जान-पहचान। मैं कुछ ऐसे भी तरीके बताऊंगा जिससे अपना नेटवर्क नही है तब भी सामान को रीसेल कर सकते है।

    मीशो पर अकाउंट कैसे बनाएं (How to create account on meesho)

    मीशो को डाउनोड करने के बाद उस पर अकाउंट बनाना जरूरी है, तभी आप पैसे कमा सकते है। मीशो पर अकाउंट बनाना बहुत आसान है। मीशो पर अकाउंट बनाने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें-

    1. ‌जैसे ही एप को खोलेंगे तो आपको कुछ इस तरह का इंटरफेस आएगा, जिसमें वह आपका जेंडर पूछेगा। फिर उसके बाद आपके सामने Homepage खुल जायेगा।

    2. ‌अभी अकाउंट पूर्ण नही बना है। फिर एप के होमेपेज पर अपने profile picture पर क्लिक करना है।

    3. ‌क्लिक करने के बाद दूसरी विंडो खुल जायेगी। वहां पर एडिट प्रोफाइल ऑप्शन पर क्लिक करना है।

    4. ‌वहां पर आपको प्रोफाइल फोटो, फोन नम्बर, नाम, ईमेल आईडी आदि भरना है।

    5. ‌जानकारी को भरने के बाद save बटन पर क्लिक करना है। उसके बाद होमपेज पर बैक हो जाना है।
    6. ‌अपने बेसिक जानकारी तो दे दी है। यदि लोगो को सामान रीसेल करोगे उसका पैसा बैंक अकाउंट में ट्रांसफर होगा, उसके लिए बैंक डिटेल्स देनी होगी।
    7. ‌बैंक अकाउंट देने के लिए अपको होमपेज पर अकाउंट के सेक्शन पर क्लिक करना है। उसके बाद वहां पर my bank details ऑप्शन पर क्लिक करना है।

    8. ‌वहां पर अकाउंट नंबर, अकाउंट होल्डर नेम और IFSC code को सबमिट करना होगा।

    इन स्टेप्स को करने के बाद आपकी प्रोफाइल पूरी तरह तैयार हो जाएगी। अब बताते है कि मीशो को कैसे यूज करते है।

    मीशो एप कैसे यूज़ करते है?

    यदि आप भी जानना चाहते है कि मीशो एप को कैसे यूज करते है। मीशो एप को इस्तेमाल करना बहुत ही आसान है। मीशो पर आसानी से शॉपिंग कर सकते है और प्रोडक्ट को शेयर भी कर सकते है। आइए बिना देरी किए जानते है कि मीशो को कैसे इस्तेमाल करते है।

    Home

    होम सेक्शन पर बहुत सारे प्रोडक्ट देखने को मिल जाते है, जिन्हे खरीद भी सकते है। होमपेज पर बेस्ट सेलर और नए नए ऑफर भी दिखाए जाते है। यहां पर आपको कुछ रीसेल करने की ट्रेनिक के वीडियो भी मिल जाते है। जिनको देखकर आप और अच्छे से समझ सकते है कि रिसेलिंग कैसे करते है। यह होमपेज पर पहला ऑप्शन होता है।

    Categories

    यहां दूसरा ऑप्शन categories का होता है। यहां पर सभी प्रोडक्ट की लिस्ट देखने को मिलती है। यहां से कोई भी अच्छे प्रोडक्ट को चुनकर खरीद सकते है, और अपने मित्रो, रिस्तेदारो को शेयर भी कर सकते है। मीशो की कैटेगरी कुछ इस प्रकार है, जैसे- popular, women ethnic, men, Home & kitchen आदि।

    Orders

    Categories के पास में ही ऑर्डर का ऑप्शन होता है। यहां पर आपने जितने भी ऑर्डर किए है उनकी डिटेल मिल जाते है। वह ऑर्डर स्वयं के लिए किया गया हो, या फिर अन्य लोगो के लिए सभी की जानकारी मिलती है। यहां पर ऑर्डर की कीमत और ऑर्डर पहुंचा या नहीं आदि जानकारी मिलती है।

    Community

    यहां पर लोग ऑफर और अन्य जानकारी की पोस्ट शेयर करते रहते है। आप भी लोगो के साथ जानकारी या ऑफर को साझा कर सकते है। यहां पर Announcement वाले सेक्शन में मीशो पर चल रही सेल्स और डील्स के बारे में बता चल जायेगा। कम्युनिटी में आप quiz के जवाब देकर इनाम भी जीत सकते है।

    Account

    मीशो पर account से संबंधित सभी जनाकरी यहां मिलती है। यहां से आप सेलर बनने के लिए ज्वाइन भी हो सकते है। Account वाले सेक्शन मीशो से रिलेटेड जनकारी भी दी गई हैं। यहां पर कई ऑप्शन मौजूद है, जैसे-bank details, help center, my  payments, my shared products, refer&earn, legal and policies, आदि। किंतु इसमें एक बहुत ही बढ़िया ऑप्शन दिया गया है, वह है enterpreneur learning centre। इसमें बहुत से वीडियो दिए गए है जिसमे आपको बताया जाएगा, कि आप कैसे रीसेल कर सकते है और अपने व्यापार को बड़ा सकते है।

    मीशो एप से पैसे कैसे कमाए

    मीशो एप से मुख्य रूप से तीन तरीको से पैसे कमा सकते है, सामान बेचकर, दूसरों के प्रोडक्ट को रीसेल करके और refer &earn करके। मैं आपको इन तरीको के बारे में विस्तार से बताऊंगा। मीशा से पैसे कमाने के लिए शुरुआत में अपना follower base बड़ाने में समय लगता है, लेकिन उसके बाद कम मेहनत करनी बड़ती है। मीशो के अनुसार मीशो से लोग महीने में 25-30 हजार रुपए तक कमा लेते है। मीशो से आप इससे ज्यादा भी कमा सकते है, उसके लिए आपको अपने नेटवर्क और refferals को बड़ाना होगा। मीशो से अर्निंग करने के तरीके-

    • ‌Seller बनकर

    मीशो एप से पैसे कमाने का यह पहला तरीका है। मिशो पर किसी भी सामान को बेचना चाहते है, उसके लिए आपको Become a seller पर ज्वॉइन होना होगा। यह ऑप्शन एप पर मिल जायेगा और गूगल पर सर्च करके वेबसाइट से भी ज्वाइन कर सकते है। Become a seller पर ज्वॉइन होने के बाद प्रोडक्ट को लिस्ट करना होता है, जिसे लोग खरीद और रीसेल कर सके। इससे लोग अच्छा खासा पैसा कमा रहे है और आप भी कमा सकते है। याद रहे आप जो भी प्रोडक्ट को लिस्ट कर रहे है वह सस्ते दाम में होना चाहिए क्योंकि तब ही लोग खरीदेगे।

    • ‌Refer&Earn

    यहां से आप अच्छे पैसे कमा सकते है और एक पेशिव इनकम भी जनरेट कर सकेगे। इसमें ऐसे लोगो को ज्वाइन कराना होगा जो ज्यादा से ज्यादा रीसेल कर सके, तभी इससे ज्यादा इनकम होगी। आपके द्वारा रेफर किया हुआ बंदा किसी और को रीसेल करेगा उसके आपको पैसे मिलेंगे। आपके रेफरल के फर्स्ट ऑर्डर पर 30% का डिस्काउंट भी मिलेगा।

    रेफर एंड अर्न प्रोग्राम से आपको और अन्य लोगो, दोनो को फायदा होता है। मीशो के अनुसार एक रेफरल से 1000 रुपए से ज्यादा पैसे कमा सकते है। आपको ऐसे लोगो को इस प्रग्राम में ज्वाइन कराना जो दूसरे शहर में रहता हो, या फिर ऐसे लोगो को जिनका नेटवर्क बड़ा हो। जिससे वह reselling business को अच्छे से कर सके। यदि कुछ ही अच्छे लोगो को भी ज्वाइन करा दिया तब भी महीने पर बिना कुछ किए पैसे आते रहेंगे।

    • ‌online प्रोडक्ट को रीसेल करके

    आप अभी तक बहुत सारी चीजे समझ चुके है कि मीशो क्या है और मीशो को कैसे यूज करते है आदि जानकारी मिल चुकी है। यह वह साधन है जिससे लोग सबसे ज्यादा इस एप से पैसे कमाते है। यहां से लोग 25-30 हज़ार तक कमा सकते है। लेकिन आपको अपने व्यापार को लोगो तक पहुंचाना है यानी की कुछ सेल करना है, उसके लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म का इस्तेमाल करना होगा। अगर आपके पास ज्यादा लोग नही है जो आपके सामान को खरीद सके, इसलिए सोशल मीडिया का प्रयोग करना जरूरी है क्योंकि वहां पर बहुत से लोगो को सामान सेल कर सकते है। वैसे भी फैमिली मेंबर और रिश्तेदार भी सीमित ही प्रोडक्ट खरीद सकते है, लेकिन ज्यादा से ज्यादा सेल लाने के लिए follower base बड़ाना होगा। चलिए, जानते है कोन से सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर बेच सकते है।

    1-Whatsappp- यह एक बहुत ही अच्छा प्लेटफार्म है ऑनलाइन कुछ भी सेल करने का। बहुत से लोग बिजनेस के लिए इसका प्रयोग करते है। व्हाट्सएप एक messenger एप है जिससे हम अपने दोस्तों से, रिस्तेदारो से अथवा फैमिली मेंबर्स से बात चीत कर सकते है। आपके कॉन्टैक्ट में बहुत से लोग होंगे जिन्हें ऑनलाइन शॉपिंग करना पसंद होगा, उनको प्रोडक्ट की इमेज और डिटेल भेज सकते है, यदि उनको पसंद आया तो आप उनके एड्रेस पर ऑर्डर करके भेज सकते है। Whatsapp पर शॉपिंग ग्रुप भी बना सकते है, जहां पर खरीदारी करने वाले लोग हो जिनको एप रीसेल कर सके। जब भी कोई अच्छा ऑफर मिले या कोई सेल हो तो उसको व्हाट्सएप स्टेटस पर जरूर लगाए, जिससे लोगो की सेलिंग बड़ती है। व्हाट्सएप ग्रुप और स्टेटस से लोग अच्छा रिसेलिंग व्यापार चला रहे है।

    2-Facebook-इस प्लेटफार्म का उपयोग करके बहुत पैसा कमा सकते है। बहुत से रिसेलर फेसबुक में रीसेल करके अच्छा पैसा कमा रहे है। फेसबुक पर मिलियन्स मे एक्टिव यूजर है, जिनको प्रोडिक्ट बेच सकते है। जरूरी नहीं सब खरीदेगे, इसमें से कुछ ही लोगो ने खरीदा तब भी अच्छी इनकम हो जायेगी। फेसबुक पर आप पेज बना सकते है और ग्रुप में ज्वाइन हो सकते है। ज्यादातर reseller फेसबुक ग्रुप से सेल लाते है क्योंकि ग्रुप पर पहले से ही बहुत सी ऑडियंस मौजूद होती है। कुछ पैड ग्रुप्स भी होते है जिनको ज्वाइन करने के लिए पैसे भी देना होते है। शुरुआत में आप फ्री ग्रुप से भी काफी अच्छी सेल ला सकते है। धीरे-धीरे सेल आने लगे तो आपको एक ग्रुप भी बना लेना है, जिससे और दूसरे लोग आने लगेगे।

    3-Instagram- यह प्लेटफार्म लोगो के बीच काफी प्रसिद्ध है। इस पर बहुत से लोग एक्टिव रहते है। यह एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है रिसेलिग बिजनेस शुरू करने का। यहां पर बहुत से तरीके है जिनके द्वारा रीसेल कर सकते है। Instagram page बनाकर उस पर रोज पोस्ट कीजिए। धीरे-धीरे आपका अकाउंट ग्रो होने लगेगा और फिर आपकी सेल्स भी होने लगेगी। Reels बनाकर अपने अकाउंट को जल्दी से ग्रो कर सकते है। अपने प्रोडक्ट को इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करना चाहिए, इससे सेल्स में अच्छी ग्रोथ होती है।

    4-Telegarm- यह एक व्हाट्सएप की तरह मैसेंजर एप है, लेकिन इसमें कुछ फीचर्स व्हाट्सएप से कई ज्यादा अच्छे है। टेलीग्राम पर ग्रुप बना सकते है जिसमे व्हाट्सएप की अपेक्षा ज्यादा मेंबर्स को ज्वाइन कर सकते है। टेलीग्राम चैनल बहुत ही अच्छा तरीका है, reselling business करने का क्योंकि यहां पर जितने चाहो उतने लोगो को जोड़ सकते है। जो पोस्ट अन्य जगह शेयर करते हैं, वही टेलीग्राम पर भी कर सकते हैं। एक बार टेलीग्राम पर अच्छे subscriber हो जाए, फिर आपको पैसा कमाने से कोई नहीं रोक सकता है।

    मीशो एप पर शॉपिंग कैसे करे?

    मीशो एप पर शॉपिंग करना बहुत ही आसान है। जब लोगो को प्रोडक्ट की फोटो और डिटेल शेयर करोगे, यदि उसको पसंद आया है और उसे चाहिए तो आपको ऑर्डर करना होता है। यहां पर एक चीज ध्यान देने वाली है कि रिसेलिंग में आपको ही कस्टमर का ऑर्डर बुक करना होता है और डिलीवर, पैकिंग बाकी सब काम मीशो करेगा। जब ऑर्डर पूरा हो जाएगा तभी कमीशन मिलेगा। मीशो पर कभी-कभी खुद के लिए भी ऑर्डर करना पड़ता है। ऑर्डर करें के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके ऑर्डर कर सकते है।

    • ‌सबसे पहले प्रोडक्ट को चुनना होगा, जिसका ऑर्डर लगाना हैं। फिर उस पर क्लिक करके प्रोडक्ट डिटेल वाले पेज पर आ जाना है।

    • ‌वहां पर share button के पास में Add to cart का ऑप्शन होगा, उस पर क्लिक करके प्रोडक्ट को cart में सेव करना है।
    • ‌Add to cart करने के पश्चात आपसे कॉन्टैक्ट और एड्रेस डिटेल मांगी जाएगी, उसको फिल करना है।

    • ‌डिटेल फिल करने के बाद payment method पूछा जायेगा, जैसे- cash on delivery, online payment आदि।

    इसी पेज पर आपको एक ऑप्शन मिलेगा Reselling the order उसको ध्यान से समझे। जब भी खुद के लिए शॉपिंग कर रहे है तो No select करना है। यदि किसी कस्टमर के लिए ऑर्डर कर रहे है तो Yes ऑप्शन को चुनना है, फिर आपसे मार्जिन पूछा जायेगा की इस प्रोडक्ट पर कितने पैसे लेना चाहते हो। उसके बाद continue बटन पर क्लिक करके ऑर्डर को प्लेस कर दे। 

    Meesho app के लाभ

    मीशो एप क्या है? यह तो हम पहले ही बता चुके हैं। यह जानन भी जरूरी है कि मिशो एप के क्या फायदे है। मीशो एप के फायदे कुछ इस प्रकार है-

    • Cash on delivery की सुविधा भी मिलती है।
    • zero investment में घर बैठे काम करके पैसे कमा सकते है।
    • पहले ऑर्डर पर डिस्काउंट भी दिया जाता है।
    • हर एक प्रोडक्ट की क्वालिटी अच्छी होती है।
    • सामान पसंद न आने पर फ्री रिटर्न पॉलिसी है, मतलब सामान को मुफ्त में लोटा भी सकते है। 
    • खुद के प्रोडक्ट को बेच सकते है।
    • मीशो credits का उपयोग करके सामान पर extra discount प्राप्त कर सकते है।
    • मीशो पर सभी प्रोडक्ट wholesale रेट में मिलते है।

    मीशो एप से ज्यादा पैसे कैसे कमाए

    • ‌ज्यादा से ज्यादा फेसबुक ग्रुप में ज्वाइन करें और वहां पर प्रोडक्ट को शेयर करें।
    • ‌अच्छे लोगो को refer&earn प्रोग्राम में जोड़े।
    • ‌दिन में कई बार सोशल मीडिया पर प्रोडक्ट को शेयर करे।
    • ‌अपना व्हाट्सएप ग्रुप बनाए और वहां पर ज्यादा लोगो को ज्वाइन करे।
    • ‌सप्ताह में मिलने वाले लक्ष्य और चैलेंजेस को पूरा करके अधिक धन कमाए।

    निष्कर्ष: मीशो एप क्या है और इससे पैसे कैसे कमाए

    मीशो एक ट्रस्टेड एप है, जिससे लाखो लोग पैसे कमा रहे है और आप भी कमा सकते है। आज हमने मीशो के बारे में बहुत कुछ जाना, जैसे- मीशो एप क्या है?, मीशो से पैसे कैसे कमाए और मीशो के संस्थापक कौन है? आदि विषय में जाना। आप कुछ भी पूछना है तो कमेंट के माध्यम से संपर्ग कर सकते है।

    मेरी हमेशा से इच्छा रही थी कि मैं लोगो की मदद कर सकूं, उनको बता सकूं कि कोन से तरीको से सच में ऑनलाइन कमाई की जा सकती है। यदि आपको मेरा लेख मीशो एप क्या है और इससे पैसे कैसे कमाए अच्छा लगा तो इसे अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म जैसे-facebook, Twitter, Instagram, WhatsApp आदि पर जरूर शेयर करें। ऐसी अन्य नए-नए पैसे कमाने के तरीके को जानने के लिए, हमारी वेबसाइट को बुकमार्क कर ले।





    Post a Comment

    Previous Post Next Post